वाराणसी में पिंड दान एक पवित्र हिंदू अनुष्ठान है, जो पूर्वजों की आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए किया जाता है। कोई भी सनातनी हिंदू यजमान अपने मृत माता पिता दादा दादी एवं सभी पुराने पितरों/पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष दिलाने के लिए वाराणसी के पावन विभिन्न घाटों पर श्रद्धा पूर्वक पिंड दान श्राद्ध तर्पण की विधि योग्य पंडित के द्वारा सम्पन्न करा सकते हैं।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वाराणसी (काशी) में अस्थि विसर्जन, श्राद्धकर्म, पिंड दान कराने का आध्यात्मिक महत्व है और इससे दिवंगत आत्माओं को अनंत शांति मिलती है। यदि आप अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहते हैं और पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों का पिंड दान अवश्य करायें।
पितृ-दोष धर्म शास्त्र में एक गंभीर दोष माना जाता है, जो पूर्वजों यानी पितरों की आत्मा असंतुष्ट होने या उनके प्रति किए गए अपराधों के कारण उत्पन्न होता है। जब पितरों की आत्मा को श्राद्ध-तर्पण, दान-पुण्य या उचित सम्मान नहीं मिलता, तो वे कुंडली में पितृ दोष के रूप में प्रकट होते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार यह दोष मुख्य रूप से कुंडली के 10वें भाव (पितृ भाव), सूर्य, चंद्र या राहु-केतु के साथ संबंधित होता है। पितृ दोष से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं, लेकिन सही उपायों से इसे दूर किया जा सकता है और पितरों की कृपा प्राप्त की जा सकती है। वाराणसी पितृ दोष निवारण के लिए सबसे उत्तम स्थान है।
We provide all kinds of shradhkarm services in Varanasi like Pind daan, Varshi/Varshik Shradh, Asthi Visarjan, Shradh Puja,
Amavasya Shradh, and Mundan Sanskar.
अस्थि विसर्जन मृत्यु के बाद आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए किया जाने वाला एक पवित्र संस्कार है। गरुड़ पुराण के अनुसार, इसके जरिए मृत शरीर के तत्व वापस प्रकृति में विलीन हो जाते हैं और आत्मा का मोह सांसारिक बंधनों से टूट जाता है।
अस्थि विसर्जन की विधि वैसे तो वाराणसी में गंगा नदी के किसी भी घाट पर करा सकते है परंतु दशाश्वमेध घाट एवं मणिकर्णिका घाट अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
वाराणसी में श्राद्ध (पिंडदान) पूर्वजों की शांति और मोक्ष के लिए किया जाता है। श्राद्ध की विधि वाराणसी में गंगा के विभिन्न घाटों पर की जाती है मुख्य स्थान है दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट मणिकर्णिका घाट इत्यादि । इसमें पंडित जी द्वारा पूजा, तर्पण (जल और काले तिल अर्पित करना), और पिंडदान (चावल के गोले बनाना) शामिल हैं।
पिंडदान (Pind Daan) हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो दिवंगत आत्माओं (पूर्वजों) की शांति और उनकी मुक्ति के लिए किया जाता हैं। कोई भी व्यक्ति अपने मृत माता पिता दादा दादी एवं सभी पुराने पितरों/पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए वाराणसी में गंगा घाट पर पिंड दान की विधि करा सकता है। वाराणसी मोक्ष की नगरी है यहाँ अपने पितरों के निमित्त पिंड दान श्राद्ध तर्पण कराने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है हमे पिंड दान विधि कराने का व्यापक अनुभव है।
वार्षिक श्राद्ध (जिसे 'बरसी' भी कहा जाता है) हिंदू धर्म में एक प्रमुख वैदिक अनुष्ठान है। यह दिवंगत पूर्वज (पितर) की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति, तृप्ति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साल में केवल एक बार किया जाता है।
अमावस्या श्राद्ध (जिसे सर्वपितृ अमावस्या या पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहा जाता है) हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है।
मुंडन संस्कार सोलह संस्कारों में से आठवां महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें बच्चे के जन्म के बाद पहली बार सिर के बाल उतारे जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इससे बच्चे का मानसिक विकास होता है, बुद्धि तेज होती है, और जन्म के समय के अशुद्ध बाल हट जाते है। मुंडन संस्कार की विधि वाराणसी में गंगा नदी के किसी भी घाट पर करा सकते हैं परंतु ज्यादातर मुंडन दशाश्वमेध घाट पर किया जाता है।
वाराणसी में अस्थि विसर्जन श्राद्ध पिंड दान के लिए पंडित जी की बुकिंग आप फोन पर हीं कर सकते है बस हमें सिर्फ एक फोन कॉल करने की जरूरत है। Call Now..
Pind Daan ritual in Varanasi, several trusted services offer 24/7 project support and assistance to manage your entire arrange the rituals virtually.
हमलोग सन् 2001 से वाराणसी में अस्थि विसर्जन श्राद्ध पिंड दान मुंडन एवं अन्य पूजा अनुष्ठानों के लिए योग्य एवं अनुभवी पंडितों की व्यवस्था करते आ रहें हैं। हमलोगों को इन सभी कामों में व्यापक अनुभव है। हमारे 95% से भी ज्यादा यजमान हमसे पूर्ण संतुष्ट है। आप हम पर भरोसा कर सकते हैं। इन कार्यों के लिए जब भी आपको जरूरत हो हमें तुरंत फोन करें।
Varanasi is known as "Moksha Nagari" (the city of salvation). According to the Garuda Purana, performing the ritual here liberates souls because it is the domain of Lord Shiva. The holy Ganges also washes away the sins of the ancestors.
Traditionally, the eldest son or another male relative performs the rites. In the absence of male heirs, daughters or other female relatives can perform Pind Daan with proper Vedic guidance.
A basic Pind Daan and Tarpan on a single Ghat takes about 2 to 3 hours. Extended rituals can take anywhere from 4 hours to 3 days depending on family needs.
Yes. If you live outside of India or cannot travel, qualified Vedic priests can perform the ritual on your behalf. They use your Sankalp (specific name and family lineage) and you can participate via video call.